बेतिया । बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की एंट्री को भाजपा सांसद Sanjay Jaiswal ने इंडी गठबंधन की एक्टिंग करार दिया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन से अलग होने का आम आदमी पार्टी सिर्फ नाटक कर रही है।
Sanjay Raut – ‘विदेश नीति बर्बाद, देश कमजोर हुआ’
इससे ज्यादा कुछ नहीं है। दरअसल, आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि वो बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी 243 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। आने वाले दिनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता बिहार के कई शहरों में पदयात्रा भी निकालेंगे। इससे कयास लगाए जाने लगे हैं कि इंडी गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी अपने दम पर बिहार में पार्टी के लिए जमीन तलाश रही है।
‘आप’ की बिहार चुनावों में एंट्री से क्या समीकरण बनेंगे Sanjay Jaiswal
Sanjay Jaiswal ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसा दल है, जिसे बिहार में कोई नहीं जानता है। जनता को गुमराह करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने केजरीवाल की पार्टी को बिहार में बुलाया है। यह बात तो सभी को पता है कि जो भी अपराधी हैं, वो राजद को ही वोट करेंगे। आम इंसान का वोट तोड़ने के लिए ‘आप’ बिहार आ रही है और इंडी गठबंधन से अलग होने की एक्टिंग कर रही है।
ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी को जब राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला तब ही पार्टी ने ऐलान किया था कि वह सभी राज्यों में होने वाले छोटे से बड़े सभी चुनावों में अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव इसका सटीक उदाहरण है।

