अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Salman Khurshid के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग

On: June 3, 2025 10:09 AM
Follow Us:
Salman Khurshid
---Advertisement---

नई दिल्ली,। Salman Khurshid ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पूरी दुनिया को ब्रीफ करने और आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरने के लिए विदेश गए भारत के सर्वदलीय डेलिगेशन में कांग्रेस सांसद सरकार की तारीफ कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इस पर सोमवार को कहा कि उन नेताओं पर पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए।

मैं महाकुंभ में 1 महीना 20 दिन रहा, किसी ने नहीं की कोई शिकायत : BJP MP Sakshi Maharaj

सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सांसद Salman Khurshid के भारत सरकार की तारीफ करने पर राशिद अल्वी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “जो लोग डेलिगेशन में गए हैं, वे देश को रिप्रेजेंट कर रहे हैं, वे किसी पार्टी को रिप्रेजेंट नहीं कर रहे हैं। लेकिन, कोई भी कांग्रेस नेता कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी की तारीफ करता है, तो पार्टी के अंदर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा हो रहा है, यह सही है। तमाम लोग कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। ‘घर को आग लग गई घर के चिराग से’, खुद ही अपनी पार्टी को बर्बाद करने पर तुले हैं।

Salman Khurshid बीजेपी ने चंद लोगों को छोड़कर किसी की इज्जत नहीं की 

उन्होंने कहा, “कांग्रेस से जो लोग भाजपा में गए हैं, मैं उन लोगों से यह भी कहना चाहता हूं कि बीजेपी ने चंद लोगों को छोड़कर किसी की इज्जत नहीं की है। उन सबको गुलाम बना कर रख रखा है। इसलिए ऐसे तमाम हमारे नेता, मैं किसी का नाम नहीं ले रहा, जो भाजपा और पीएम मोदी की तारीफों में लगे हैं, उनको एहसास होना चाहिए कि अगर कांग्रेस कमजोर होगी तो देश कमजोर होगा।”

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Salman Khurshid के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर राशिद अल्वी ने कहा, “खुर्शीद के बयान पर अगर कोई स्टैंड लेना है तो कांग्रेस पार्टी के हाईकमान को लेना चाहिए। उनके बयान से मैं सहमत नहीं हूं। मैं कोई कार्रवाई की मांग नहीं कर रहा, अगर उनका बयान आया है तो कांग्रेस के सारे नेताओं ने सुना होगा। अगर वह कांग्रेस की नीति के खिलाफ है तो वह फैसला भी उन्हीं का होगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply