Sahaswan News: सहसवान वन विभाग रेंज के दरोगा जितेंद्र सिंह उपवन क्षेत्राधिकार बने
प्रभागीय निदेशक विनीता सिंह ने जितेंद्र सिंह के कंधे पर स्टार लगाकर किया सम्मानित
सहसवान। सामाजिक वानिकी क्षेत्र कार्यालय में तैनात वन दरोगा जितेंद्र सिंह को प्रभावी निदेशक बदायूं के कार्यालय में शासन द्वारा उपवन क्षेत्र अधिकारी पद पर प्रोन्नति दिए जाने के उपरांत प्रभागीय निदेशक विनीता सिंह तथा सहसवान वन क्षेत्र अधिकारी सुभाष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से उप वन क्षेत्र अधिकारी पद पर प्रोन्नत जितेंद्र सिंह को 3 स्टार लगाकर सम्मानित करते हुए बधाई दी।

सहसवान वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर भी जितेंद्र सिंह के उपवन क्षेत्र अधिकारी प्रोन्नत होने पर अनुष्ठान वितरण करते हुए उपवन क्षेत्र अधिकारी जितेंद्र सिंह को बधाई दी गई।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

