अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :दावत में खाना परोस रहे युवक से बच्चों को रसगुल्ला मांगना पड़ा भारी दावत में ही जमकर दोनों पक्षों में हुई तू तू मैं मैं

On: October 11, 2024 8:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दावत में खाना परोस रहे युवक से बच्चों को रसगुल्ला मांगना पड़ा भारी

दावत में ही जमकर दोनों पक्षों में हुई तू तू मैं मैं

खाना परोस रहे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर दंपति के साथ की मारपीट ,गंभीर रूप से घायल

पांच लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान नगर के मोहल्ला चौधरी निवासी गर्भवती युबती ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मोहल्ला दहलीज रईस अहमद पुत्र जुम्मी की पुत्री की शादी की दावत खाने अपने पति तथा बच्चों के साथ गई थी जहां खाना परोस रहे मुनाजिर पुत्र जहीर निवासी मोहल्ला दहलीज से उसने बच्चों के लिए रसगुल्ले की मांग की जिस पर मुनाजिर ने इनकार कर दिया तो उसके पति को मुनाजिर से गाली गलौज ब तू तू मैं मैं हो गई जिसके कारण रिश्तेदारों ने शादी का वास्ता देकर मामला रफा दफा कर दिया दंपति अपने घर वापस आ गया तो खाना परोस रहे मुनाजिर पुत्र जहीर अहमद जमील ज़हीर पुत्रगण जुम्मी सरताज पुत्र जहीर एक राय होकर लाठी डंडे लेकर उसके घर में जबरन घुस आए तथा मुझे तथा मेरे पति को घर में ही लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिसमें हम दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए शोर मचाए जाने पर हमलावर जान से मार देने की धमकी देने के बाद हमलाबरो ने घर पर ईट पत्थर वर्षा कर भाग गए पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गर्भवती है उपरोक्त हमलावरों की पिटाई से उसके गर्भ में भी चोट आई है पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध पंजीकृत कर दंपति को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply