*समाधान दिवस में आए 11 शिकायती पत्रों में किसी शिकायत का समाधान नहीं*
“अध्यक्षता कर रहे एसडीएम ने शिकायती पत्रों को अधीनस्थों को भेजकर समय अवधि में निस्तारण करने के लिए निर्देश”


सहसवान (बदायूं) एसडीएम रूपुदमन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न के तहसील सहसवान के समाधान दिवस में 11 शिकायतकर्ताओं ने अपनी अपनी शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचे अध्यक्षता कर रहे एसडीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद अधीनस्थों को निर्देश दिए कि वह शिकायतों को समय अवधि में निस्तारण कर आरोपी एवं पीड़ित व्यक्ति का पक्ष भी जान ले।
समाधान दिवस में राजस्व, विकास, विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतें दर्ज हुई।
समाधान दिवस में अपर मुख्य पशु अधिकारी कर्मवीर राज सिंह खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सहित कई विभागों के विभाग प्रमुख एवं अधीनस्थ उपस्थित थे।

