*एक माहपूर्व साथ निभाने के लिए गए सात फेरो का बचन एक माह में ही हुआ तार तार*
#नव विवाहिता के पिता ने दामाद सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की कराई रिपोर्ट दर्ज#
“पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की प्रारंभ”
:पुलिस ने मामला दर्ज कर नव विवाहिता का कराया चिकित्सीय परीक्षण:

सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर निवासी धर्मपाल पुत्र विजय पाल सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री प्रेमलता की शादी 5 जून वर्ष 2025 को थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम रदनौल अजीजपुर निवासी भानु पुत्र दुर्वेश के साथ की थी तथा सामर्थ से अधिक दान दहेज दिया था परंतु जैसे ही उसकी पुत्री विवाह के उपरांत अपनी ससुराल पहुंची कि लोगों ने उसे कम दहेज लाने के ताने देने शुरू कर दिए परंतु वह सहती रही इसी बीच उसकी सास रेखा जेठ पुष्पेंद्र जेठानी पूजा, ससुर दुर्वेश पुत्र नरेश निवासीगढ़
रदनौल अजीजपुर मेरी पुत्री से एक कार दहेज में लाने की जिद करते हुए उसे पर दबाव देने लगे जब मेरी पुत्री ने इनकार कर दिया तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर उसकी धोती से गले में फंदा डालकर करने का प्रयास किया शोर मचाए जाने पर आरोपी भाग गए।
पीड़ित पिता ने प्रार्थना पत्र में बताया की उसकी नव विवाहित पुत्री को उपरोक्त लोगों ने कहा कि अगर दोबारा इस घर में प्रवेश किया तो पेट्रोल छिड़क कर आग लगाकर मार देंगे। पिता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध संख्या 380 धारा 85,109, 115,/2, 352, 351/3 दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट जांच प्रारंभ कर दी है।
क्षेत्र में चर्चा हो रही है की 5 जून को हुए विवाह समारोह कार्यक्रम में दाम्पत्य जीवन में साथ निभाने का लिया गया बचन दहेज की चका चौंध के आगे नतमस्तक हो गया ओर मात्र एक माह में ही दांपत्य जीवन में साथ निभाना का लिया गया वचन तर तर हो गया जिसकी क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है और लोग तंज कस रहे हैं किसकी नजर लग गई समाज को बेगाने बन बैठे आज वो,,,,,,,,,,,,,,,,,,,जज

