*गोवंशीय पशुओं की हत्या कर उनके अवशेष निष्प्रयोग कुएं में डालें
दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पशु प्रेमी वीकेंद्र शर्मा को दी


*
+मौके पर पहुंची गोवंशीय पशु प्रेमियों की टीम व भारी पुलिस बल+
#मध्य रात्रि तक जेसीबी के माध्यम से कुएं में से निकलते रहे गोवंशीय पशुओं के अवशेष #
“थाने के उप निरीक्षक ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज ”
:कुएं से निकले गोवंशीय पशुओंके के अवशेषों का किया गया चिकित्सीय परीक्षण :
#चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत मिट्टी में गड्ढा खोदकर दबाए गए गोवंशीय पशुओं के अवशेष #
*घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल*
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली के उप निरीक्षक रामायण सिंह ने थाना कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र पर बताया कि वह टीम के टीम के सदस्य आरक्षी रमन अत्री, विजय कडू, शक्ति सिंह, पवन कुमार, के साथ शाम के समय शांति व्यवस्था सुरक्षा के वास्ते भ्रमण पर था की नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी गौरव पुत्र प्रेम राज ने मोबाइल पर सूचना दी की जंगल ग्राम आनंदीपुर मैं अजब सिंह पुत्र छत्रपाल के खेत में बने हुए पुराने कुएं में तेजी के साथ दुर्गंध आ रही है जिस पर मैं टीम के साथ पहुंच गया सूचना सही होने पर नगर से जेसीबी मशीन के माध्यम से कुएं मैं अंदर से जब तलाशी कराई गई तो पता चला की कुएं में चार गोवंशीय पशुओं के सर एक कंकाल पशु का पांच जबड़े के कंकाल एक अदद सड़ी हुई खाल कुएं के अंदर से मिली देखने में प्रतीत होता है की किसी अज्ञात गोवंशीय तस्करों ने पशुओं की हत्या करके उनके अवशेष कुएं में डाल दिए हैं तथा उनका मांस ले गए उप निरीक्षक रामायण सिंह के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली में अपराध संख्या 381 धारा गौ हत्या निवारण अधिनियम की धारा 3 निवारण अधिनियम की धारा 5 गोहत्या निवारण अधिनियम की धारा 8 के अंतर्गत अज्ञात गोवंशीय पशु तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
इधर मामले की जानकारी मिलते ही पशु प्रेमी वीकेंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बड़े पैमाने पर गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर गहरी नाराजगी प्रकट की तथा मौके पर ही जमकर हंगामा किया तथा मामले की जानकारी से रात में ही आला अफसर को भी अवगत कराया।
रात में उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ कर्मवीर राज सिंह को बुलाया गया परंतु उन्होंने रात के समय पोस्टमार्टम करने से इनकार करते हुए कहा की तहत पोस्टमार्टम टीम के साथ पहुंचकर करेंगे तड़के सुबह टीम के साथ पहुंचे डॉक्टर कर्मवीर राज सिंह ने कुएं से मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेषों का चिकित्सीय परीक्षण किया परीक्षण करने के उपरांत गोवंशीय पशुओं के अवशेषों को गहरा गड्ढा खोदकर दफन करा दिया गया।
मौके पर मौजूद भीड़ में पशु प्रेमियों के साथ जमकर हंगामा काटा तथा थाना कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए कहा कि गोवंशीय पशु तस्कर गोवंशों की हत्या करके उनके मांस को बिक्री के लिए ले जाते रहे परंतु थाना पुलिस मूक दर्शक बनी रही पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी जबकि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उन्होंने अक्सर गोवंशीय पशु तस्करों को भ्रमण करते देखा है वह इससे पूर्व भी अनेक गोवंशीय पशुओं की हत्या कर ले जा चुके हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

