अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-*बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर दिल्ली जा रही एक कार अचानक आग का गोला बनी *, #कार में बैठे चालक एवं कार स्वामी ने उतरकर अपनी जान बचाई

On: August 30, 2025 9:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर दिल्ली जा रही एक कार अचानक आग का गोला बनी *,

#कार में बैठे चालक एवं कार स्वामी ने उतरकर अपनी जान बचाई#

“सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग की टीम ने जल रही कार पर पानी की बौछार कर नियंत्रण पाया तब तक कार पूरी तरीके से हो चुकी थी राख”

सहसवान (बदायूं) बदायूं मेरठ राज्य मार्ग थाना मुजरिया उझानी के मध्य ग्राम बसावनपुर के निकट शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही एक कार जिसका नंबर उत्तर प्रदेश 27 सी टी 4651 में अचानक बोनट से धुआं उठता हुआ गाड़ी चालक को दिखाई दिया जिस पर चालक ने गाड़ी को रोक लिया जब उसने उसका बोनट खोल कर देखने का प्रयास किया तो पल भर में ही पुरी कार धु धु करके जलने लगी मामले की जानकारी तत्काल थाना मुजरिया पुलिस को दी गई पुलिस ने तत्काल दमकल प्रभारी निरीक्षक सहसवान पूरन सिंह सोलंकी को मामले की जानकारी जिस पर एक दमकल टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और उसने धु धु करके जल रही कार पर पानी की बौछार करके जैसे तैसे आग पर जब तक नियंत्रण पाया तब तक कार पूरी तरीके से जलकर राख हो चुकी थीl

गाड़ी में बैठे हुए गाड़ी स्वामी शिवम सिंह पुत्र एवं सिंह निवासी ग्राम चढ़ारी थाना सिधौली जनपद शाहजहांपुर निवासी ने बताया कि वह अपने दोस्त निगोही जनपद शाहजहांपुर निवासी अंकुल के साथ शाहजहांपुर बदायूं होता हुआ दिल्ली नोएडा जा रहा था की मुजरिया उझानी के मध्य बदायूं मेरठ राज्य मार्ग हाईवे पर ग्राम बसावनपुर के निकट अचानक कार के बोनट से चालक को धुआं उठता दिखाई दिया जब उसने गाड़ी रोक कर बोनट उठाकर देखा तो कार पल भर में ही आग का गोला बन गई और धू धू करके जलने लगी l

जानकारी मिलते ही थाना मुजरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गईl समाचार लिखे जाने तक कार स्वामी ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई हैl

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!