अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-अपहरण के असफल प्रयास से दहशत के साए में आए बच्चे दिनभर घरों में रहे कैद, घर से बाहर निकलने को कहने पर दहाड़ मार कर रोने लगते हैं, बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजन पुलिस एवं विद्यालय पहुंचकर सुरक्षा को लेकर करेंगे चर्चा,

On: July 23, 2025 9:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अपहरण के असफल प्रयास से दहशत के साए में आए बच्चे दिनभर घरों में रहे कैद,
घर से बाहर निकलने को कहने पर दहाड़ मार कर रोने लगते हैं,
बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजन पुलिस एवं विद्यालय पहुंचकर सुरक्षा को लेकर करेंगे चर्चा,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) नगर के मोहल्ला सैफ्लागंज घनी बस्ती के बीच स्कूल से शिक्षा ग्रहण करके घर वापस लौट रहे नोनीहाल बच्चों में एक बालिका को बाइक पर सवार बदमाशों द्वार टॉफी दिलाने के बहाने अपहरण करने के प्रयास में दहशत में आए बच्चे घरों से निकलने का नाम नहीं ले रहे वह घरों के अंदर ही अपने परिजनों से चिपक कर सिसकियां लेकर रो रहे हैं परिजनों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया परंतु उनके मन में भय का बना माहौल निकलने का नाम नहीं ले रहा बच्चों के भयभीत हो जाने से काफी परेशान नजर आ रहे हैं इतनी बड़ी घटना के बावजूद भी थाना कोतवाली पुलिस ने मासूमों के घर पहुंच कर उनकी हौसला अफजाई एवं सुरक्षा के प्रति कोई भी अपना दायित्व निभाने उचित नहीं समझा जिसे परिजनों में तथा मोहल्ले वासियों में आक्रोश की भावना पनप रही है।
गौर तलब है मंगलवार की दोपहर 12:15 बजे के लगभग नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज घनी बस्ती के बीच आदर्श जूनियर हाई स्कूल विद्यालय से पढ़कर घर लौट रहे मासूम बच्चों में एक बालिका को बाइक पर पहुंचे दो अनजान बदमाश युवकों ने टॉफी का लालच देकर तथा अपनी भांजी बढ़कर बाइक पर जबरन बिठाने का प्रयास किया परंतु बालिका ने उपरोक्त व्यक्ति को पहचानने से इनकार कर दिया तथा उसे जमकर खरी खोटी सुनाई।
इसी बीच काफी तादाद में बच्चे मौके पर पहुंच गए और शोर मचाना शुरू कर दिया तो बाइक पर सवार एक बालिका जिसका अपहरण करने का प्रयास कर रहे थे असफल होने पर मारपीट कर बाइक पर बैठकर बदमाश भागने में सफल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही भारी तादाद में परिजन एवं मोहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए और रोती बिलखती बच्चों को अपने साथ लेकर घर आए जहां बच्चे घरों के कोने में जाकर परिजनों से चिपक चिपक कर रोने लगे।
कई बच्चों ने रोते हुए घटना का वाक्यत रोते हुए बताइ उन्होंने स्पष्ट रूप में कहा कि उपरोक्त बाइक पर सवार बदमाश उन्हें जबरन बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले जाना चाहते थे परंतु हमने उनकी मर्जी भाप ली इसलिए वह अपने मिशन में कामयाब नहीं हो सके।
दहशत के साए में आए बच्चे घटना के दूसरे दिन भी दहशत के कारण घर से बाहर नहीं निकले अपने घरों के अंदर ही अपने परिजनों के साथ रोते बिलखते रहे परिजनों ने उन्हें पूर्ण लाड प्यार देकर खुद साथ घर से बाहर चलने का आश्वासन दिया परंतु बच्चे घर से बाहर निकलने को तैयार नहीं थे दहशत में आए बच्चों के अभिभावक सोहेल, अनीश, छोटे, के वह बच्चे जो एक साथ पढ़ने के लिए उपरोक्त विद्यालय में जाते हैं पूरे दिन कोई भी बच्चा दहशत के कारण एक दूसरे बच्चों के घर मिलने नहीं गया वह दिन भर रोते बिलखते एवं शांत एकाकृत भाव होकर टकटकी लगाकर देखते रहे जब भी घर के दरवाजों को कोई खटखटाता बच्चे तुरंत दहशत में आ जाते अभिभावक सोहेल अनीश छोटे ने जानकारी देते हुए बताया कि हम बच्चों को काफी प्रयास कर रहे हैं परंतु बच्चों के दिलों दिमाग पर जो डर का माहौल पैदा हुआ है उसे निकाल पाने में हम असफल हो रहे हैं उनका कहना था कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद भी थाना कोतवाली सहसवान से कोई भी पुलिस वाला उनके घर पर नहीं पहुंचा नहीं उन्होंने घर पहुंच कर बच्चों के मन में हुए भय को निकालने का प्रयास किया नहीं उनकी सुरक्षा के वास्ते यह बताया कि हम उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा प्रयासरत हैं। जिससे उनके मन में असुरक्षा की भावना पैदा होती जा रही है वह दिनदहाड़े बच्चों के अपहरण के प्रयास की हुई घटना को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गंभीरता से ना लेने पर भी नाराज दिखाई दिए।
उपरोक्त अभिभावको ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को विद्यालय एवं थाना कोतवाली पहुंचकर बच्चों की सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनकी सुरक्षा के लिए उनके पास क्या प्रबंध है इस विषय पर चर्चा करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदायूं: 48 घंटे में बदायूं पुलिस की बड़ी सफलता लगी हाथ #शादी समारोह से अपहृत मासूम सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

सहसवान: अल फरीद मेडिकल सेंटर पर विशाल फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगा 1700 लोगों ने कराया पंजीकरण 430 लोगों की जांच की गई

सहसवान: पिता ही निकला पुत्र का कातिल, जुए शराब की लत ने पिता को बनाया कातिल*

सहसवान: घर आया पड़ोसी का रिश्तेदार नाबालिक को लेकर हुआ फरार

सहसवान: मिजाज दो युवक मध्य रात्रि घर में घुसे युवती को अकेला पाकर करने लगे छेड़छाड़ #युवती ने मचा दिया शोर, चोर सर पर पैर रखकर मोबाइल छोड़कर भागे#

सहसवान : शराब के पैसे ना देने पर घर में घुसकर परिजनों के साथ की मारपीट परिजन गंभीर रूप से घायल #दो सगे भाइयों पिता सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज#

Leave a Reply