अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Silver News : चांदी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानें डिटेल्स

On: May 16, 2026 9:36 PM
Follow Us:
Gold-Silver Import Duty
---Advertisement---

Rule On Silver Import : भारत सरकार ने चांदी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने शनिवार को फैसला लिया कि अब चांदी का आयात ‘प्रतिबंधित श्रेणी’ में रखा जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि अब कोई भी कारोबारी या कंपनी बिना सरकारी अनुमति के चांदी आयात नहीं कर सकेगी। अब तक चांदी का आयात फ्री कैटेगरी में था, यानी ज्यादा पाबंदियां नहीं थीं। सोने के बाद अब चांदी को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। बदले हुए नियमों के तहत, चांदी की छड़ें, बिना गढ़ी चांदी और सेमी-मैन्युफैक्चर्ड चांदी के कई फॉर्म, जिसमें पाउडर के रूप में चांदी भी शामिल है, के इंपोर्ट के लिए अब सरकारी मंजूरी अनिवार्य होगी।

 

सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है जब देश में सोने और चांदी का आयात तेजी से बढ़ रहा है और इससे व्यापार घाटे पर दबाव पड़ रहा है। माना जा रहा है कि सरकार कीमती धातुओं के आयात पर सख्ती करके विदेशी मुद्रा के बढ़ते खर्च को नियंत्रित करना चाहती है।दरअसल, कुछ दिन पहले ही सरकार ने सोने, चांदी और प्लैटिनम पर आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी की थी। 13 मई से सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गई। वहीं प्लैटिनम पर शुल्क 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply