उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की लंबित एवं न्यायोचित मांगों के बाबत प्रांतीय आवाहन पर लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र का कार्यभार छोड़ा
राजस्व निरीक्षक को अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र के अभिलेख सौंपे,
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा सहसवान द्वारा प्रांतीय आवाहन पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की लंबित एवं न्यायोचित मांगों के बाबत 2 अगस्त 2026 को जारी कार्यरत के क्रम में परिषद व शासन स्तर से प्रभावी कार्यवाही ना की जाने के संबंध में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। तथा अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र के समस्त अभिलेख बस्ता राजस्व कार्यालय में राजस्व निरीक्षक को सौंपते हुए अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्रों पर कार्य करने से इनकार कर दिया।
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को प्रेषित ज्ञापन में बताया लेखपाल राजस्व प्रशासन की आधारशिला होते हुए भी निरंतर बढ़ते कार्यभार संसाधनों के अभाव लंबित पदोन्नति वेतन विसंगति अतिरिक्त कार्यभार तथा अवकाश के दिनों में भी लगातार शोषणकारी ड्यूटी किए जाने जैसे अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है शान द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजना किसान हितेषी कार्यक्रम राजस्व लेखन के अज्ञतन बरसात नामांतरण पैमाइश ई गवर्नेंस आपदा प्रबंधन कानून व्यवस्था तथा अन्य शासकीय कार्यों का सबसे अधिक दायित्व लेखपालों पर है इसके बावजूद की वर्षों पुरानी न्यायोचित मांगो आज भी लंबित हैं।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा सहसवान के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव मंत्री सत्यपाल सिंह, कौशल यादव,अंकित सक्सेना,पुष्पेंद्र यादव,पुष्पेंद्र, कामेश सक्सेना,सुशील शर्मा, प्रेमसिंह,ठाकुर सुमित कुमार सिंह सहित अनेक लेखपाल उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी


