अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शिकायतों का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता: Rekha Gupta

On: July 3, 2025 8:45 AM
Follow Us:
Rekha Gupta
---Advertisement---

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समाधान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी विभाग में लंबितशिकायतें कतई स्वीकार्य नहीं हैं।

कांवड़ यात्रा को भव्य बनायेगी सरकार : Rekha Gupta

Rekha Gupta ने यहां जिलाधिकारियों, एसडीएम और सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में लगाई गई शिकायत और सुझाव पेटियों को आज स्वयं खोला और नागरिकों द्वारा दर्ज कराई गई समस्याओं का संज्ञान लेकर कहा कि दिल्ली के नागरिकों की शिकायतों का समाधानकरना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

किसी भी विभाग में लंबितशिकायतें कतई भी स्वीकार्य नहीं हैं। समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार ने दिल्ली के सभी डीएम, एसडीएम औरसब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में ‘शिकायत और सुझाव पेटी’ लगाने के निर्देशदिए थे।उनका उद्देश्य यही था कि जनता की बात सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचे।

Rekha Gupta ने बताया कि पहले ही स्पष्ट किया गया था कि इन पेटियों को प्रत्येक माह मुख्यमंत्री कार्यालय में लाकर खोला जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की लीक या मैनिपुलेशन की संभावना न रहे।

Rekha Gupta ने कहा “मैंने आज यहां कुछ शिकायत और सुझाव पेटियाँ स्वयं खोली हैं और अब मैं इनमें से प्राप्त सभी शिकायतों को पढ़ने जा रही हूं। मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री और जनता के बीच सीधा संवाद अत्यंत आवश्यक है।”

Rekha Gupta कोई भी शिकायत केवल कागज़ का टुकड़ा नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षा और अधिकार कीआवाज़ है

Rekha Gupta ने स्पष्ट किया कि कोई भी शिकायत केवल कागज़ का टुकड़ा नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षा और अधिकार कीआवाज़ है। यह शिकायत और सुझाव पेटियाँ सिर्फ समस्याएँ नहीं, सरकार और जनता के बीच एक संवाद का माध्यम हैं। उन्होंने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए ।साथ ही सभी विभागों को अपने स्तर पर प्राथमिक कार्रवाई कर विस्तृतरिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देश दिए गए है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!