T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. शुभमन गिल पिछले कुछ समय से टी20 स्क्वाड का अहम हिस्सा थे और वो भारतीय टीम के उपकप्तान भी रहे. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप की 15 सदस्यी टीम में उन्हें जगह नहीं मिली. शुभमन का नाम शामिल नहीं होना सभी को पूरी तरह हैरान कर गया लेकिन इसके पिछले उनका हालिया प्रदर्शन काफी बड़ा कारण है. पिछले 8 मैचों में गिल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और इसी कारण BCCI ने उन्हें टीम से बाहर करने का कड़ा फैसला लिया.
शुभमन गिल ने पिछली दो सीरीज में किया निराश
शुभमन गिल के लिए ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज बेहद निराशाजनक रही। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों में 132 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में वो सिर्फ 32 रन बना पाए. वो टी20 अंतर्राष्ट्रीय में कुछ खास नहीं कर पा रहे थे और लगातार फेल हो रहे थे. इसी वजह से टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में उन्हें सिलेक्टर्स ने नहीं चुना. लग रहा था कि गिल उपकप्तान हैं और उन्हें शायद हटाया नहीं जाएगा. हालांकि, BCCI ने कड़ा फैसला लिया है और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है.
गिल के पिछले 8 टी20 मैचों के आंकड़े
- मैच तारीख जगह रन
- भारत vs साउथ अफ्रीका 14 दिसंबर 2025 धर्मशाला 28
- भारत vs साउथ अफ्रीका 11 दिसंबर 2025 न्यू चंडीगढ़ 0
- भारत vs साउथ अफ्रीका 9 दिसंबर 2025 कटक 4
- भारत vs ऑस्ट्रेलिया 8 नवंबर 2025 ब्रिसबेन 29*
- भारत vs ऑस्ट्रेलिया 6 नवंबर 2025 करारा 46
- भारत vs ऑस्ट्रेलिया 2 नवंबर 2025 होबार्ट 15
- भारत vs ऑस्ट्रेलिया 31 अक्टूबर 2025 मेलबर्न 5
- भारत vs ऑस्ट्रेलिया 29 अक्टूबर 2025 कैनबेरा 37*
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.

