अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

युवाओं के रोजगार के लिए सभी 38 जिलों में कांग्रेस का प्रदर्शन : Rajesh Ram

On: June 11, 2025 11:51 AM
Follow Us:
Rajesh Ram
---Advertisement---

पटना। Rajesh Ram : बिहार कांग्रेस युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर सड़कों पर उतरने जा रही है। कांग्रेस ने रोजगार सहित अन्य मुद्दों को लेकर 12 जून को सभी 38 जिलों के रोजगार कार्यालयों पर प्रदर्शन का ऐलान किया है।

Rajesthan News :जालोर से न्याय यात्रा सातवें दिन पहुंची ब्यावर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष Rajesh Ram ने कहा, “बिहार की नीतीश सरकार युवाओं के भविष्य और सपनों की हत्या कर रही है। पक्की नौकरी, सुरक्षित रोजगार और जनसुविधा देने में विफल बिहार सरकार को अब जनाक्रोश का सामना करना होगा। इसी के तहत कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि बिहार के 38 जिलों में जिला रोजगार केंद्रों पर व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।”

Rajesh Ram केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने बिहार की स्थिति बद से बदतर कर दी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, “केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने बिहार की स्थिति बद से बदतर कर दी है। राज्य के सरकारी कार्यालयों में पांच लाख से अधिक पद रिक्त हैं, इसके बावजूद कोई नियमित बहाली नहीं की जा रही। लाखों शिक्षित युवा डिग्री लेकर बेरोजगार बैठे हैं। रोजगार पंजीकरण का कोई मूल्य नहीं है, जब भर्ती ही नहीं हो रही।”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply