जयपुर। Rajasthan government ने राज्य प्रशासनिक तंत्र में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 62 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। साथ ही, 21 वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह निर्णय शासन के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा प्रशासनिक ढांचे को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से लिया गया है।
Rajasthan government के ‘1090 मॉडल’ अपनाने पर अखिलेश यादव ने जताई खुशी
यह फेरबदल राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलावों का संकेत माना जा रहा है।तबादले की सूची में कई ज़िला कलेक्टर, सचिव स्तर के अधिकारी, और विभाग प्रमुख शामिल हैं। राज्य में हालिया राजनीतिक एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। सूत्रों के अनुसार, कुछ जिलों में विकास कार्यों में सुस्ती, विभागीय प्रदर्शन में गिरावट और चुनावी तैयारियों को लेकर यह तबादले आवश्यक माने गए हैं।
Rajasthan government :राज्य में हालिया राजनीतिक एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया
यह तबादला सूची राज्य में चुनावी तैयारी, योजनाओं की निगरानी, और फील्ड में पारदर्शिता बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा भी मानी जा रही है। कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों में तैनात किया गया है, जिससे यह स्पष्ट है कि सरकार ज़मीनी स्तर पर प्रदर्शन को लेकर सजग है।

