नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली पुलिस ने ED की शिकायत Rahul-Sonia पर नई FIR दर्ज की है। यह कदम सुब्रह्मण्यम स्वामी की शिकायत पर निर्भरता कम करने के लिए उठाया गया है। ED सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिलने पर पुलिस को जांच के लिए कहा गया था। ED ने यंग इंडिया पर 88 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है।
‘Rahul Gandhi हमारे स्टार प्रचारक’, CM सरमा ने बिहार चुनाव के नतीजों पर ली चुटकी; दिया असम आने का न्योता
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एफआइआर ईडी की शिकायत पर आधारित है। दिल्ली पुलिस की एफआइआर दर्ज होने के बाद सुब्रह्मनयम स्वामी द्वारा अपनी शिकायत वापस लेने की स्थिति में भी मनी लांड्रिंग के केस पर कोई असर नहीं होगा।

