अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अंग्रेजी में पढ़ाई जरूरी’, Rahul Gandhi ने की जोरदार वकालत

On: July 25, 2025 4:50 PM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने गुरुवार को अंग्रेजी में शिक्षा की आवश्यकता की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए यह आवश्यक है।

Rahul Gandhi ने जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात

खरगे और राहुल ने की अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा की वकालत
Rahul Gandhi ने तेलंगाना में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में किसी व्यक्ति की सफलता का निर्धारण करने का सबसे बड़ा कारक अंग्रेजी शिक्षा ही है। इसका मतलब है कि आज भारत में अंग्रेजी शिक्षा कहीं ज्यादा प्रभावशाली है।

Rahul Gandhi ने उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि अगर आप अंग्रेजी को खत्म करने वाले भाजपाइयों से पूछेंगे कि आपके बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं? तो उनका जवाब हमेशा यही होगा कि वे अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढ़ते हैं। मेरा सवाल यह है कि यह अवसर भारत के सबसे गरीब व्यक्ति , दलित, आदिवासी या ओबीसी को क्यों नहीं दिया जाना चाहिए?

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि एक समाज को आर्थिक मजबूती, मानवीय मजबूती और मानसिक मजबूती की जरूरत होती है और जिस समाज में ये तीनों चीजें होती हैं, वह प्रगति करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में अंग्रेजी भाषा एक जरूरत बन गई है और अगर हम इसे बढ़ावा नहीं देंगे, तो यह बहुत मुश्किल हो जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!