अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पहलगाम आतंकी हमले पर Rahul Gandhi ने जताई चिंता, अमित शाह से की बात

On: April 23, 2025 7:28 PM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले पर लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इस घटना के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष तारिक कर्रा से बात की।

भाजपा को हराने का रास्ता गुजरात से निकलेगा: Rahul Gandhi

Rahul Gandhi ने इस हमले को निंदनीय बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहायता और न्याय का भरोसा दिलाया।

Rahul Gandhi ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक कर्रा से पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बारे में बात की। स्थिति पर अपडेट प्राप्त किया। पीड़ितों के परिवार न्याय और हमारे पूर्ण समर्थन के हकदार हैं।”

इससे पहले मंगलवार को एक एक्स पोस्ट में Rahul Gandhi ने लिखा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में पर्यटकों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही लेते हुए ठोस कदम उठाए, ताकि आगे ऐसी बर्बर घटनाएं न होने पाएं और निर्दोष भारतीय यूं अपनी जान न गंवाएं।”

Rahul Gandhi  शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को आतंकियों ने हमला किया था। हमले में दो विदेशी समेत कम से कम 16 पर्यटकों की मौत हो गई और 20 अन्य पर्यटक एवं स्थानीय लोग घायल हो गए। हालांकि, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। विश्वभर के शीर्ष नेताओं ने इस हमले की निंदा की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर नजर बनाए हुए हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply