अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Panjab:बिजली चोरी भ्रष्टाचार से कम नहीं,किसी भी रैंक के ऐसे अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा

On: September 9, 2024 8:07 PM
Follow Us:
Panjab:बिजली चोरी भ्रष्टाचार से कम नहीं,किसी भी रैंक के ऐसे अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा
---Advertisement---

Panjab भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ऊर्जा की सुरक्षा को बढ़ावा देने और बिजली चोरी को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सरकार को होने वाले वित्तीय नुकसान को रोकने के लिए नियमित रूप से विशेष जांच आवश्यक है.

साथ ही, बिजली चोरी की जांच से राज्य के नियमित उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं भी सुनिश्चित की जा सकेंगी.

Panjab बिजली मंत्री ने पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों को जांच के बारे में रोजाना रिपोर्ट देने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू, वाणिज्यिक, कृषि और औद्योगिक सभी बिजली कनेक्शनों की जांच की जाए. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया
बिजली कनेक्शनों की जांच और प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए.

Panjab बिजली मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि यदि पावरकॉम/पी.एस.पी.सी.एल./पी.एस.टी.सी.एल. के अधिकारी या कर्मचारी सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से बिजली चोरी में शामिल पाए गए,

तो उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी रैंक के ऐसे अधिकारी को पी.एस.पी.सी.एल. के नियमों के अनुसार तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Panjab बिजली मंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इन कार्रवाइयों की निगरानी करेंगे.

Panjabअधिकारियों द्वारा उन्हें सौंपी जाने वाली रिपोर्टों की समीक्षा करेंगे. उन्होंने बिजली चोरी करने वालों पर जुर्माना लगाने और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिजली चोरी भ्रष्टाचार से कम नहीं है, इसलिए इस प्रकार के ‘भ्रष्टाचार’ में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 81,262 कनेक्शनों की जांच की गई है. इन कनेक्शनों में से चोरी का पता लगाया गया और डिफॉल्टर्स पर करीब 13.30 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया.

Panjabज़ोनवार विवरण देते हुए बिजली मंत्री ने बताया

बॉर्डर जोन अमृतसर में कुल 27,285 कनेक्शनों की जांच की गई. इन कुनेक्शनों में से 989 मामलों में चोरी का पता चला और 3.01 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया. उन्होंने बताया कि पश्चिमी जोन बठिंडा में कुल 6,079 कनेक्शनों की जांच की गई.

इन कनेक्शनों में से 872 मामलों में चोरी का पता चला और 3.03 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया.

Panjab बिजली मंत्री ने बताया कि उत्तरी ज़ोन जालंधर में कुल 10,718 कनेक्शनों की जांच की गई. इन कुनेक्शनों में से 741 मामलों में चोरी का पता चला और 1.25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया.

उन्होंने आगे बताया कि सेंट्रल ज़ोन लुधियाना में कुल 10,699 कनेक्शनों की जांच की गई। इन कुनेक्शनों में से 707 मामलों में चोरी का पता चला और 2.43 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया.

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!