अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, मेयर चुनाव में धांधली की शिकायत

On: January 30, 2025 6:38 PM
Follow Us:
Punjab
---Advertisement---

चंडीगढ़, । Punjab कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर मेयर चुनावों में धांधली के मामले की जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने मेयर चुनावों में हुई कथित धांधली के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी और इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।

’26 जनवरी को लेकर Punjab Police पूरी तरह से तैयार, व्यापक प्रबंध किए गए’

 

 

 

 

 

 

Punjab  टियाला और लुधियाना में मेयर चुनावों में गड़बड़ी की गई

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पटियाला और लुधियाना में मेयर चुनावों में गड़बड़ी की गई थी। इसके अलावा, फगवाड़ा में भी धांधली हुई है। मेयर चुनाव में कुल 41 काउंसलर थे, जिनमें से चार अकाली दल और सात भाजपा से थे, जिससे कुल संख्या 52 हो गई। जब हम अंदर गए, तो कमिश्नर ने मेयर और डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा की, जिस पर कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया। राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस ने गवर्नर से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है और उन्होंने हमें इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पंजाब कांग्रेस ने इस चुनावी धांधली के संबंध में सभी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इससे पहले सोमवार को अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनके ऊपर सीधा दबाव डाला गया और बिना किसी मतदान के तुरंत ही मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा कर दी गई। वड़िंग ने इस पूरी प्रक्रिया की निंदा की और कहा कि वह हाई कोर्ट में रिट दायर कर चुनाव दोबारा कराने की मांग करेंगे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!