अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab में ISI संचालित नशीले पदार्थ की तस्करी का भंडाफोड़, 85 किलो हेरोइन बरामद

On: May 17, 2025 9:04 AM
Follow Us:
Punjab
---Advertisement---

चंडीगढ़: Punjab पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने पाकिस्तान स्थित और ISI नियंत्रित नार्को-तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और भारत में इससे संबंधित गतिविधियां चलाने वाले व्यक्ति को 85 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

Punjab government ड्रोन हमलों को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करेगी : केजरीवाल

Punjab पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से बताया, “तरनतारन पुलिस ने ISI नियंत्रित पाकिस्तान आधारित मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है, जिसे ब्रिटेन में रहने वाले मादक पदार्थ तस्कर लल्ली द्वारा संचालित किया जा रहा था। उसके भारत स्थित सहयोगी अमरजोत सिंह उर्फ जोता संधू को गिरफ्तार किया गया है, जो अमृतसर ग्रामीण के भिट्टेवाड़ गांव का निवासी है।

उसके पास से 85 किलो हेरोइन बरामद की गई है।” इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) पाकिस्तान की सैन्य खुफिया एजेंसी है। Punjab DGP यादव ने कहा कि अमरजोत सीमा पार से आने वाले नशे के जखीरे को प्राप्त करता था और उनकी आपूर्ति पंजाब के विभिन्न हिस्सों में करता था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पिछली और अगली कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच जारी है। DGP यादव ने कहा, “हम विभिन्न सुरागों पर सक्रियता से काम कर रहे हैं और आने वाले दिनों में और लोगों के गिरफ्तार होने तथा बरामदगी होने की उम्मीद है।”

Punjab  हम विभिन्न सुरागों पर सक्रियता से काम कर रहे हैं और आने वाले दिनों में और लोगों के गिरफ्तार होने तथा बरामदगी होने की उम्मीद

उन्होंने यह भी दोहराया कि पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई में पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस तरह की बड़ी बरामदगी राज्य को नशा मुक्त बनाने के हमारे संकल्प को मजबूत करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply