अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab में ईडी का बड़ा एक्शन, 26 लग्जरी गाड़ियां, 178.12 करोड़ की संपत्ति जब्त

On: February 7, 2025 5:31 PM
Follow Us:
Punjab
---Advertisement---

जालंधर- Punjab,जालंधर शहर में व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड, बिग बॉय टॉयज समेत अन्य के खिलाफ जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट टीम ने एक्शन लिया है। जानकारी के अनुसार जांच में पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने 6 अचल संपत्तियों, 73 बैंक खातों में बैंक बैलेंस और 26 लक्जरी वाहनों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है। इस सारे सामान की मार्केट वैल्यू करीब 178.12 करोड़ रुपए है। ED की जांच में सामने आया था कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड ने दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर विभिन्न निवेशकों को झांसा दिया। उन्हें क्लाउड पार्टिकल्स बेचने और उन पार्टिकल्स को वापस लीज पर देने की आड़ में ज्यादा रिटर्न देने की बात कही गई। जबकि इसके लिए उनके पास कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं था। बता दें कि अब तक जब्त की गई गाड़ियों में दो जी-वेगन, एक एक्सयूवी लेक्सेस, एक रेंज रोवर, रूबीकॉन, ऑडी आर-8, रेंज रोवर स्पोर्ट्स सहित अन्य लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

Punjab में बोलेरो पिकअप और कैंटर के बीच भीषण टक्कर, 10 की मौत

 

 

 

 

 

 

Punjab लैंड क्रूजर, मर्सिडीज जी-वैगन, 3 लाख रुपए कैश, आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस समेत कई सामान जब्त किए

वहीं, 17 से 20 जनवरी को व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और बिग बॉय टॉयज से जुड़ी मंडेशी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, प्लैंकडॉट प्राइवेट लिमिटेड, बाइटकैनवास एलएलपी, स्काईवर्स, स्काईलिंक नेटवर्क और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ ईडी ने सर्च की थी। जिसमें उन्होंने एक लैंड क्रूजर (2.20 करोड़), मर्सिडीज जी-वैगन (4 करोड़), 3 लाख रुपए कैश, आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस समेत कई सामान जब्त किए था।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!