अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab में बोलेरो पिकअप और कैंटर के बीच भीषण टक्कर, 10 की मौत

On: February 3, 2025 4:41 PM
Follow Us:
Punjab
---Advertisement---

फिरोजपुर :Punjab के फिरोजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बोलेरो पिकअप और कैंटर की टक्कर हो गई है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा सुबह फिरोजपुर के गांव मोहन के उताड़ के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त पिकअप में करीब 15 से ज्यादा लोग सवार थे। घायलों को राहगीरों और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद फिरोजपुर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया है कि सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें पहुंच गई थीं। सभी घायलों अस्पताल पहुंचाया गया है।

Punjab CM भगवंत मान के घर EC की रेड

 

 

 

 

 

 

 

इंस्पेक्टर बराड़ ने बताया है कि बोलेरो पिकअप में मजदूर सवार थे। वे फिरोजपुर से देहात एरिया की ओर जा रहे थे। इस दौरान पिकअप बेकाबू हो गई, जिससे पीछे से आ रहे कैंटर के साथ हादसा हो गया। 8 से ज्यादा लोगों को अस्पताल ले जाते ही मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं, कुछ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि बोलेरो पिकअप में सवार सभी लोग शादियों में वेटर का काम करने के लिए जाते थे। गांव सूफेवाला के करीब 10 युवक आज वेटर के काम के लिए उक्त पिकअप में सवार थे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!