अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर सरकार गंभीर : Prithviraj Chavan

On: May 19, 2025 12:42 PM
Follow Us:
Prithviraj Chavan
---Advertisement---

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Prithviraj Chavan ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पहल पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, उनका एक स्पष्ट विजन रहा है कि देश में सभी चुनाव एक साथ कराए जाएं। सरकार इस दिशा में लगातार गंभीर प्रयास कर रही है।

Salaar Movie Review:’सालार’ ने जीता दर्शकों का दिल रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया

Prithviraj Chavan ने रविवार को कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर नीति आयोग ने एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की थी। इसके बाद कई विशेषज्ञों और संगठनों ने भी अपनी राय दी। साल 2023 में इस दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया, जब पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई। इस समिति ने विभिन्न पक्षकारों से सलाह-मशविरा करने के बाद लगभग 800 पृष्ठों की रिपोर्ट तैयार की और सरकार को सौंपी।

Prithviraj Chavan ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर नीति आयोग ने एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की थी

दोहा डायमंड लीग में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के 90.23 मीटर भाला फेंकने की उपलब्धि पर चव्हाण ने कहा कि नीरज चोपड़ा हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में देश को गौरवान्वित किया है। अब तक उन्होंने कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े हैं और हाल ही में दोहा में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 90.23 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर न सिर्फ अपनी पिछली उपलब्धि को पीछे छोड़ा, बल्कि एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया। पूरे देश को उन पर गर्व है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply