अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

किसानी के हित में हम सह लेंगे टैरिफ का दबाव: Prime Minister Narendra Modi

On: August 26, 2025 11:27 AM
Follow Us:
Prime Minister Narendra Modi
---Advertisement---

Prime Minister Narendra Modi ने अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने की शुरुआत से दो दिन पहले सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार किसानों, पशुपालकों और लघु उद्योगों के हितों से समझौता नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, ‘हम पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन हम इसे सहन कर लेंगे।’

Prime Minister Narendra Modi का ट्रम्प को करारा जवाब : भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर, उपलब्धियों का परचम लहरा रहा

Prime Minister Narendra Modi ने अहमदाबाद में कई परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि 60-65 साल तक भारत पर राज करने वाली इस पार्टी ने ‘आयात घोटाले’ करने के लिए देश को दूसरे देशों पर निर्भर बना दिया।

उन्होंने कहा कि भारत शक्ति व सुरक्षा के प्रतीक सुदर्शन चक्रधारी मोहन भगवान श्रीकृष्ण और चरखाधारी मोहन महात्मा गांधी के मार्ग पर चलकर सशक्त हो रहा है। महात्मा गांधी स्वतंत्रता संग्राम के नायक थे और उन्होंने चरखे से स्वदेशी का प्रचार किया था।

Prime Minister Narendra Modi 60-65 साल तक भारत पर राज करने वाली पार्टी ने ‘आयात घोटाले’ करने के लिए देश को दूसरे देशों पर निर्भर बना दिया

उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की सैन्य प्रतिक्रिया के रूप में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए आतंकवादियों व उनके आकाओं को नहीं बख्शने की भारत की नीति की घोषणा की। मोदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर हमारे सैनिकों की वीरता व सुदर्शन चक्रधारी मोहन के भारत के दृढ़ संकल्प का प्रतीक था। आज, हम आतंकवादियों और उनके आकाओं को नहीं छोड़ते, चाहे वे कहीं भी छिपे हों।’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!