Prime Minister Narendra Modi ने बृहस्पतिवार को कहा कि जीएसटी कर ढांचे में किए गए व्यापक सुधार राष्ट्र को समर्थन एवं वृद्धि की दोहरी खुराक है। प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी जीएसटी परिषद की बैठक में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के स्लैब कम करने के फैसले के एक दिन बाद आई है।
किसानी के हित में हम सह लेंगे टैरिफ का दबाव: Prime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद के दौरान कहा कि इन कर सुधारों से भारत की सशक्त अर्थव्यवस्था में पांच नए रत्न (पंच रत्न) जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रणाली अब पहले से कहीं अधिक सरल हो गई है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान घरेलू उपभोग वाली बुनियादी वस्तुओं पर भारी कर लगाया जाता था।
उपभोक्ताओं तक लाभ पहुंचाए उद्योग : Prime Minister Narendra Modi
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जीएसटी सुधारों को आजादी के बाद का सबसे बड़ा सुधार करार दिया और उद्योग जगत से इसका पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने उद्योग जगत से ‘मेड इन इंडिया’ को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने का भी आह्वान किया। गोयल ने कहा कि जीएसटी में कमी से सभी को लाभ होगा।

