अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी President Murmu

On: January 25, 2025 2:22 PM
Follow Us:
President Murmu will address the nation today on the eve of Republic Day
---Advertisement---

नई दिल्ली। भारत की President Murmu शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन शाम सात बजे आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। राष्ट्रपति का यह संबोधन हिंदी में होगा, जिसे बाद में अंग्रेजी में भी प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद, दूरदर्शन के माध्यम से राष्ट्रपति मुर्मू के इस संबोधन का हिंदी और अंग्रेजी संस्करण प्रसारित किया जाएगा।

President Murmu ने पंजाब बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया

 

 

 

 

 

 

 

डीडी के क्षेत्रीय चैनल्स पर स्थानीय भाषाओं में भी President Murmu  का संबोधन

डीडी के क्षेत्रीय चैनल्स पर स्थानीय भाषाओं में भी इस संबोधन का प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा, आकाशवाणी रात साढ़े नौ बजे अपनी संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क्स पर स्थानीय भाषाओं में इस संबोधन का प्रसारण करेगा। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से बयान जारी कर बताया गया, “दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में इस संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित करेंगे। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे से इस राष्ट्रीय संबोधन का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण करेगी।” बता दें कि हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति देश को संबोधित करती हैं। अपने इस संबोधन में राष्ट्रपति देश के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देती हैं और देश की एकता, अखंडता और विकास पर जोर देती हैं। इसके अलावा, वह देश के नागरिकों से अपील करती हैं कि वह देश की तरक्की और समृद्धि में अपना योगदान दें।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!