अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने डी गुकेश, हरमनप्रीत और मनु भाकर को प्रदान किया ‘खेल रत्न’

On: January 17, 2025 4:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नई दिल्ली। राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किए। राष्ट्रपति ने सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश, पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पेरिस में दो कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को आयोजित खेल पुरस्कार समारोह में देश के सर्वोच्च मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया , दीपाली देशपांडे को शूटिंग में असाधारण कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हॉकी कोच संदीप सांगवान को भारतीय हॉकी में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने सुभाष राणा को उनकी असाधारण कोचिंग और पैरा-शूटिंग की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में एथलीटों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मदद करने के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने बॉक्सर नीतू को प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड प्रदान किया। साथ ही राष्ट्रपति ने एथलीट अन्नू रानी को अर्जुन अवार्ड प्रदान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल को अर्जुन अवार्ड प्रदान किया। वहीं फुटबॉल कोच अरमांडो एग्नेलो कोलासो को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया। बैडमिंटन कोच एस. मुरलीधरन को उनकी असाधारण कोचिंग और बैडमिंटन की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में एथलीटों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मदद करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त हुआ। बॉक्सर स्वीटी को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अर्जुन अवार्ड प्राप्त हुआ। उन्होंने आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply