अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

President Draupadi Murmu ने किया 69 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित

On: May 28, 2025 8:27 PM
Follow Us:
President Draupadi Murmu
---Advertisement---

नयी दिल्ली: President Draupadi Murmu ने पद्म पुरस्कारों के वितरण समारोह के दूसरे चरण में मंगलवार को 69 व्यक्तियों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आज शाम आयोजित भव्य नागरिक अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

President Draupadi Murmu ने नए सीजेआई बी.आर. गवई के स्वागत में रात्रिभोज का किया आयोजन

समारोह में उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहड़, कथक नृत्यांगना दिवंगत कुमुदनी लखिया, लोक गायिका दिवंगत डॉ शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

भारत नाट्यम नृत्यांगना एवं अभिनेत्री डाॅ शोभना चंद्रकुमार, सिल्क उद्योग क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती नलिनी कुपुस्वामी शेट्टी, प्रख्यात अर्थशास्त्री डाॅ विवेक देवराय, पुरातत्व विशेषज्ञ एवं लेखक कैलाश नाथ दीक्षित, सात्रीय नृत्य के अग्रणी कलाकार एवं शास्त्रीय अकादमी के संस्थापक जतिन गोस्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिज्ञ डॉ मनोहर जोशी, फिल्म निदेशक अनंत नाग, जाने-माने पत्रकार एवं बुद्धिजीवी राम बहादुर राय और आध्यात्मिक नेता एवं समाजसेवी साध्वी रिताम्भरा को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

President Draupadi Murmu पद्म पुरस्कारों का वितरण समारोह के दूसरे चरण

समारोह में 57 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया, जिनमें लेखक सीनी विश्वनाथ, फुटबाल खिलाड़ी आई एम विजयन, असमिया और नेपाली भाषा के साहित्यकार गीता उपाध्याय, सेंटर फाॅर पालिसी स्टडीज के अध्यक्ष एम गोड्डामाने, पैरा तीरनंदाजी हरविंदर सिंह भी शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!