अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP NEWS:प्रतापगढ़ के CO जिया-उल-हक हत्याकांड में सभी 10 दोषियों को उम्रकैद,योगी राज में आया उसका फैसला

On: October 9, 2024 8:51 PM
Follow Us:
प्रतापगढ़ के CO जिया-उल-हक हत्याकांड में सभी 10 दोषियों को उम्रकैद,योगी राज में आया उसका फैसला
---Advertisement---

SAMAR INDIA,यूपी के प्रतापगढ़ CO रहे जियाउल हक हत्याकांड के मामले कोर्ट का फैसला आ गया. सभी 10 आरोपियों को मामले में दोषी पाये जाने पर उम्रकैद की सजा सुनाई गई.

 

लखनऊ की CBI की स्पेशल कोर्ट में सजा सुनाई गई. कोर्ट ने इस चर्चित मामले में बीते 5 अक्टूबर को सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था. डीएसपी जिलाउल हक हत्याकांड के मामले में 11 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है.

 

इसमें दोषी फूलचंद यादव, पवन यादव, मंजीत यादव, घनश्याम सरोज, राम लखन गौतम, छोटेलाल यादव, राम आसरे, मुन्ना पटेल, शिवराम पासी और जगत बहादुर पाल उर्फ ​​बुल्ले पाल को सजा सुनाई गई.

 

प्रतापगढ़ के कुंडा का चर्चित जियाउल हक CO हत्याकांड चर्चित हुआ था,

क्योंकि सीओ की हत्या का आरोप कुंडा के बाहुबली विधायक और मंत्री रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया पर लगा था. उनको अखिलेश सरकार से इस्तीफा तक देना पड़ा था.

Court में लगातार अपूर्ण या त्रुटि पूर्ण आख्या प्रेषित करने वाले प्रभारी निरीक्षक को न्यायालय में किया तलब

CO की हत्या का आरोप कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और उनके कई करीबियों पर लगा था. हालांकि जांच के दौरान ही सीबीआई ने राजा भैया को क्लीन चिट दे दिया था. इस चर्चित हत्याकांड में उनकी कोई भी साजिश नहीं मिली थी.

 

बता दें कि, घटना की शुरूआत 2 मार्च 2013 को बलीपुर गांव में शाम को प्रधान नन्हे सिंह यादव की हत्या से हुई थी. जिसके बाद प्रधान के समर्थक बड़ी संख्या में हथियार लेकर बलीपुर गांव पहुंच गए थे.

गांव में इस कदर बवाल हो रहा था कि कुंडा के कोतवाल सर्वेश मिश्र अपनी टीम के साथ यादव के घर की तरफ जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके. तभी पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO/DSP)जियाउल हक गांव में पीछे के रास्ते से प्रधान के घर की तरफ बढ़े.

वहां गांव के लोग फायरिंग कर रहे थे. जिससे डरकर CO हक की सुरक्षा में तैनात गनर इमरान

SSI कुंडा विनय कुमार सिंह खेत में छिप गए. इसके बाद हक के ग्रामीणों ने घेर लिया. इसी बीच गोली लगने से नन्हे सिंह यादव के छोटे भाई सुरेश यादव की मौत हो गई थी.

इससे बौखलाए गांव वालों ने जियाउल हक को घेर लिया. लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उन्हें अधमरा किया गया और फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी.

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!