अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बरेली मंडल के चारों जिलों में पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम-

On: May 10, 2023 3:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बरेली मंडल के चारों जिलों में पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम-

बदायूँ। बरेली समेत मंडल के चारों जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान है। इसके लिए बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में पोलिंग पार्टियां बुधवार को मतदान केंद्रों पर रवाना हुईं। बरेली में अबकी बार नगर निगम के मेयर, पार्षद का चुनाव 8,47,763 मतदाता करेंगे। निकायों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए 4,84,413 मतदाता वोट डालेंगे। निकाय चुनाव के लिए जिले में 340 मतदान केंद्र बने हैं। इनमें 1195 मतदेय स्थल हैं। नगर निगम के लिए एक मेयर, 80 पार्षद के लिए ईवीएम और नगर निकायों के 19 अध्यक्ष और 272 सदस्य पद के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा।

जिले में बुधवार सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। रवानगी से पहले पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और मतपत्र सौंपे गए। जिले में 67 निर्वाचन अधिकारी, 106 सहायक निर्वाचन अधिकारी समेत 5430 मतदान कार्मिक तैनात रहेंगे। जिन्हें मतदान के बाद सील कर कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच स्ट्रांग रूम में जमा करना होगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस समेत खुफिया विभागों को भी सक्रिय किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा।

बदायूं में बनाए गए 210 मतदान केंद्र:- बदायूं जिले में निकाय चुनाव के लिए 210 मतदान केंद्र और 603 मतदान स्थल बनाए गए हैं। बुधवार को सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पुलिस की पूरी सुरक्षा व्यवस्था कर ली गई है। मतदान संपन्न कराने के लिए 2412 कर्मचारियों को लगाया गया है। इनके अलावा 241 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। इन कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुसार तैनात किया जाएगा। जिले के छह स्थानों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मतदान के बाद इन्हीं छह स्थानों पर मतपेटिकाएं जमा कराई जाएंगी।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!