अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-मासूम से रेप के बाद की हत्या, पुलिस ने 3 घंटे में किया एनकाउंटर

On: January 3, 2026 8:22 PM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

UP News-बुलंदशहर: जिले के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में चार साल की मासूम के साथ रेप और मर्डर की वारदात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने तीन घंटे के अंदर ही दरिंदों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें मुठभेड़ में गोली भी लगी है। दोनों आरोपियों की पहचान राजू और वीरा कश्यप के रूप में हुई है, जिन्हें फिलहाल घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपी लखीमपुर और बलरामपुर के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक देर शाम से ही मासूम गायब थी, काफी खोजबीन के बाद मकान के पीछे उसका शव बरामद हुआ था।

रेप के बाद फरार हो गए आरोपी
दरअसल, बुलंदशहर पुलिस ने 4 साल की मासूम के साथ रेप के बाद हत्या करने के दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मकान मालिक की चार साल की बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसे खेत में फेंक कर फरार हो गए। बच्ची के पिता ने बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस फौरन हरकत में आई और जांच शुरू की। पिता ने उनके मकान में किराए पर रहने वाले दो युवकों पर शक जताया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कांवरा रोड पर एक निर्माणाधीन कॉलोनी में छिपे थे।

पुलिस ने एनकाउंटर में किया गिरफ्तार
दोनों आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस की तीन टीमों ने इलाके की घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो बदमाशों के पैर में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में ही आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के तीन घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

UP News-सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए स्मार्टफोन,मानदेय को लेकर किया बड़ा ऐलान

UP News-‘सीता’ का नहीं डगमगाया ईमान, बैंक खाते में अचानक आए 10 करोड़ रुपये, जानें पूरी सच्चाई

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Leave a Reply

error: Content is protected !!