अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

On: October 29, 2025 7:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली से बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश लूट का आरोपी है। 26 अक्तूबर को बाइक सवार दंपती से कुंडल, पर्स व नकदी लूट कर बाइक सवार दो बदमाश भाग गए थे।

पुलिस ने एक आरोपी को दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि फरार अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक सोने का कुंडल व तमंचा कारतूस बरामद हुआ है।सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सिवाया हामिदपुर निवासी अनिल कुमार से 26 अक्तूबर को लूट हुई थी। वह पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।बाइक सवार दो बदमाश पर्स, 1400 रुपये व कुंडल लूट कर भाग गए थे। पुलिस ने एक आरोपी मुजरिया के शेखपुरा निवासी वीरेश को  27 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। जबकि उसका साथी अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अठर्रा कुनिया निवासी सत्यपाल की पुलिस तलाश कर थी।

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह पांच बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि उसैहत रोड पर गांव मामूरगंज में बाग में आरोपी सत्यपाल छिपा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो उसने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें सत्यपाल के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!