बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में कोरोना से परेशान फुटपाथ दुकानदारों के लिए ‘PM Swanidhi’ योजना वरदान साबित हुई है। जिले के 2,885 लोग इसका लाभ उठा चुके हैं।
PM Modi एडीबी के अध्यक्ष मसातो कांडा से मिले, इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 अरब डॉलर देने का वादा किया
साल 2020 में शुरू की गई इस PM Swanidhi योजना के तहत इन दुकानदारों ने लोन लिए और उसे समय पर चुका दिया। पिछले पांच साल में दुकानदारों की स्थिति में बदलाव हुआ है। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, वर्तमान सरकार गरीबों के लिए काम करने वाली सरकार है।
PM Swanidhi योजना का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने वाले दुकानदारों ने भी इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। लोहियानगर की रहने वाली खुशबू देवी ने कहा, “कोविड से पहले मेरी चाय की दुकान थी। कोरोना काल में लगे लॉकडाउन की वजह से मेरी चाय की दुकान बंद हो गई। पति का भी काम छूट गया था। ऐसे में घर चलाना काफी मुश्किल हो रहा था।
PM Swanidhi जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया
इस दौरान मोदी सरकार की फुटपाथ दुकानदारों को ऋण मुहैया कराने वाली योजना का पता चला। मुझे कम ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का लोन मिला। मैं फिर चाय की दुकान चलाने लगी। इससे हुई आमदनी से आगे बढ़ी और नाश्ते की दुकान खोली ली। व्यवसाय आगे बढ़ाकर और पूजा-पाठ सामग्री की दुकान चला रही हूं। अब किसी से कोई कर्ज नहीं लेना पड़ता है, समय पर लोन भी वापस कर रही हूं। हमारे जीवन में आए बदलाव के लिए प्रधानमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

