अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

14 साल नंगे पांव चले राम को मोदी ने पहनाए जूते, PM Modi हो गए भावुक

On: April 15, 2025 6:09 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली – PM Modi सोमवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर हरियाणा के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने हिसार और यमुनानगर में रैली को संबोधित किया। इसी बीच पीएम मोदी के हरियाणा दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

PM Modi के विजन ने रक्षा, अंतरिक्ष और तकनीक के क्षेत्र में भारत को बनाया ‘महारथी’

दरअसल, 14 साल तक नंगे पांव चलने वाले कैथल के निवासी रामपाल कश्यप के लिए आज का दिन हमेशा के लिए यादगार बनकर रह गया। रामपाल कश्यप ने साल 2009 में संकल्प लिया था कि जब तक PM Modi देश के प्रधानमंत्री नहीं बन जाते हैं और उनसे व्यक्तिगत मुलाकात नहीं करते हैं, तब तक वह जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे।

इसके बाद वह लगातार 14 वर्ष तक बिना जूते-चप्पल के चलते रहे। लेकिन, जब सोमवार को हरियाणा आने पर PM Modi को इस बात का पता चला, तो उन्होंने खुद रामपाल कश्यप को मिलने के लिए बुलाया।

PM Modi ने उन्हें जूते भी भेंट किए और खुद पहनाए भी

इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें जूते भी भेंट किए और खुद पहनाए भी। इस दौरान पीएम मोदी भी काफी भावुक नजर आए। 1.22 मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी रामपाल कश्यप से मिलते हैं। इस मुलाकात के दौरान रामपाल प्रधानमंत्री को बताते हैं कि मैंने 14 साल से जूता नहीं पहना है, मैंने प्रण लिया था कि आपके सामने ही जूता पहनूंगा।

इसके बाद पीएम मोदी रामपाल कश्यप से कहते हैं कि आज मैं आपको जूते पहना रहा हूं, लेकिन बाद में फिर ऐसा नहीं करना। आपको काम करना चाहिए, अपने आप को कष्ट क्यों दे रहे हो। इसके बाद पीएम मोदी रामपाल को जूते भेंट करते हैं और पूछते हैं कि जूता फिट आ गया?

PM Modi  रामपाल कश्यप से कहते हैं कि आप जूते पहनते रहना। जिसके जवाब में वह पीएम मोदी से कहते हैं कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे आपके दर्शन हो जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply