PM Modi ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए परिसर के लोकार्पण पर राज्य के इतिहास, विकास और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छत्तीसगढ़ के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए कहा कि राज्य ने माओवाद से समृद्धि की ओर कदम बढ़ाया है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और जन कल्याण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि…’, PM Modi ने तीजन बाई को किया फोन तो चौंक गया परिवार
PM Modi ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया
प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के साथ अपने आत्मीय रिश्ते को याद करते हुए कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने यहां काफी समय बिताया और बहुत कुछ सीखा। उन्होंने इस अवसर पर संविधान सभा के सदस्य रहे छत्तीसगढ़ के महान मनीषियों रवि शंकर शुक्ल, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल, घनश्याम सिंह गुप्त, किशोरी मोहन त्रिपाठी, राम प्रसाद पुताई और रघुराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन विभूतियों ने पिछड़े क्षेत्रों से दिल्ली पहुंचकर बाबा साहब के नेतृत्व में संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

