अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi ने बच्चों से की ‘दिल की बात’, ‘जीवन का उपहार’ कार्यक्रम में मिलकर जाना हाल

On: November 2, 2025 8:20 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में आयोजित ‘जीवन का उपहार’ कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए बच्चों से मुलाकात की। जन्मजात हृदय रोग से पीडि़त इन बच्चों का इस अस्पताल में निश्शुल्क इलाज किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं ‘मन की बात’ नहीं, बल्कि आप सबसे ‘दिल की बात’ करने आया हूं।

‘माओवादी हिंसा मुक्त देश का संकल्प करेंगे पूरा’, छत्तीसगढ़ में गरजे PM Modi ; फिर हो गए भावुक

वाराणसी से आए विश्वकांत उपाध्याय से बातचीत करते प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में भी जल्द ऐसा ही अस्पताल बनवाएंगे, ताकि गरीब परिवारों के बच्चों को निश्शुल्क हृदय उपचार मिल सके। अस्पताल द्वारा जिन बच्चों का निश्शुल्क आपरेशन किया गया है, उनमें से 2500 बच्चों को इस कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था। उनसे बात कर प्रधानमंत्री ने जाना कि इलाज के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदली।

PM Modi ने पूछा- क्या बनना चाहते हैं?

प्रधानमंत्री ने बच्चों से पूछा कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। इस पर कोरबा की एक बच्ची ने कहा, मैं डाक्टर बनना चाहती हूं। जैसे मेरा दिल ठीक हुआ, वैसे ही मैं भी बच्चों की मदद करूंगी। प्रधानमंत्री मुस्कुराए और बोले, यही सच्ची प्रेरणा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!