अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘माओवादी हिंसा मुक्त देश का संकल्प करेंगे पूरा’, छत्तीसगढ़ में गरजे PM Modi ; फिर हो गए भावुक

On: November 2, 2025 8:02 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi ने कहा कि माओवादी हिंसा मुक्त देश का संकल्प पूरा करेंगे। वर्ष 2014 में जब सरकार चलाने का अवसर मिला, तब हमने देश को माओवादी हिंसा से मुक्त कराने का संकल्प लिया था। तब सवा सौ जिले माओवाद की चपेट में थे, अब सिर्फ तीन जिले बचे हैं।

‘पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे सरदार पटेल, पर नेहरू ने…’, PM Modi ने बोला हमला

ये जिले भी जल्द माओवादी हिंसा से मुक्त हो जाएंगे। प्रधानमंत्री शनिवार को छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा के नए भवन के लोकार्पण के साथ सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14260 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

माओवादी हिंसा का जिक्र करते PM Modi हुए भावुक

माओवादी हिंसा का जिक्र करते प्रधानमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह लाखों माताओं-बहनों को अपने बच्चों के लिए रोते-बिलखते नहीं छोड़ सकते। उन्होंने कहा कि जहां कभी बम व बंदूक का खौफ था, वहां अब विकास पहुंच रहा है। बीजापुर के टिकपल्ली गांव को सात दशक बाद बिजली मिली और अबूझमाड़ के रिकायवा गांव में आजादी के बाद पहली बार स्कूल बन रहा है। पूवर्ती में अब लाल झंडे की जगह तिरंगा लहरा रहा है।

PM Modi ने कहा कि मैंने गरीबी को करीब से देखा है, इसलिए प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया। हमारी सरकार ने गरीब की दवाई, कमाई, पढ़ाई, सिंचाई सभी सुविधाओं पर फोकस किया। विपक्ष को निशाने पर लेते उन्होंने कहा कि आज जो लोग संविधान की किताब लेकर दिखावा करते हैं, उन्होंने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए आपके साथ दशकों तक अन्याय किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस छत्तीसगढ़ का सपना देखा था, वह आज विकास का वटवृक्ष बन गया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!