PM Modi : देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘रन फॉरयूनिटी’ को हरी झंडी दिखाते हुए शाह ने कहा कि आजादी के बाद अंग्रेजों ने देश को 562 रियासतों में विभाजित करके छोड़ने का फैसला किया। उस समय दुनिया को लग रहा था कि इन 562 रियासतों को एक राष्ट्र में एकीकृत करना असंभव होगा।
संजय राउत को गंभीर बीमारी, 2 महीने तक भीड़ से रहेंगे दूर; PM Modi ने X पर जताई चिंता
PM Modi आज हम जिस आधुनिक भारत का मानचित्र देखते हैं,
आगे शाह ने कहा कि आज हम जिस आधुनिक भारत का मानचित्र देखते हैं, वह उनकी दूरदर्शिता और प्रयासों का परिणाम है। काठियावाड़, भोपाल, जूनागढ़, जोधपुर, त्रावणकोर और हैदराबाद जैसे क्षेत्रों ने अलग रहने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए, लेकिन सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और अडिग दृढ़ संकल्प ने इन सभी को एकजुट करके अखंड भारत का निर्माण किया।

