अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi ने परीक्षार्थियों को बिना तनाव परीक्षा देने की अपील

On: February 24, 2025 6:51 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: PM Modi ने बोर्ड की परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए बिना तनाव के सकारात्मक भावना के साथ परीक्षा देने की अपील की है। मोदी ने अपने ‘मन की बात’ मासिक कार्यक्रम में आज कहा कि यह बोर्ड परीक्षा का सत्र है। मैं अपने युवा-साथियों यानि एक्जाम वारियर्स को उनकी परीक्षाओं के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आप बिना कोई तनाव लिए पूरी सकारात्मक भावना के साथ अपने पेपर दीजिए। हर वर्ष ‘परीक्षा पे चर्चा’ में हम अपने एक्जाम वारियर्स से परीक्षाओं से जुड़े अलग-अलग विषयों पर बात करते हैं। मुझे खुशी है कि अब ये कार्यक्रम एक संस्थागत रूप लेता जा रहा है। इसमें नए-नए विशेषज्ञ भी जुड़ते चले जा रहे हैं।

 

PM Modi एक नए फार्मेट में ‘परीक्षा पे चर्चा’ करने का प्रयास किया

PM Modi ने कहा कि इस साल हमने एक नए फार्मेट में ‘परीक्षा पे चर्चा’ करने का प्रयास किया। विशेषज्ञों के साथ आठ अलग-अलग एपिसोड भी शामिल किए गए। हमने पूरी परीक्षा से लेकर स्वास्थ देखभाल और मानसिक स्वास्थ्य के साथ खान-पान जैसे विषयों को भी शामिल किया। वहीं पिछले टापर्स ने भी अपने विचार और अनुभव सभी के साथ साझा किए। बहुत से युवाओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों ने इस बारे में मुझे पत्र लिखे हैं। उन्होंने बताया है कि ये तरीका उन्हें बहुत ही अच्छा लगा है

क्योंकि इसमें हर विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। इंस्टाग्राम पर भी हमारे युवा-साथियों ने इन एपिसोड को बड़ी संख्या में देखा है। आप में से बहुत सारे लोगों को इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली की सुंदर नर्सरी में किया जाना, यह भी बहुत पसंद आया। हमारे जो युवा-साथी ‘परीक्षा पे चर्चा’ के इन एपिसोड को अब तक नहीं देख पाए हैं वे इन्हें जरूर देखें। ये सारे एपिसोड नमोएप पर रखे हुए हैं।

मेरे जैसे लाखों लोगों को RSS ने देश के लिए जीने की प्रेरणा दी हैः PM Modi

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply