नई दिल्ली। अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 फीसद टैरिफ के एलान के अगले ही दिन PM Modi ने साफ कर दिया कि भारत कभी भी किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों के साथ समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे व्यक्तिगत कीमत भी चुकाने के लिए तैयार हैं।
किसानों के हितों से समझौता नहीं, चाहे कोई कीमत चुकानी पड़े… PM Modi ने टैरिफ पर ट्रंप को दिया करारा जवाब
PM Modi ने कहा कि इसके लिए वे व्यक्तिगत कीमत भी चुकाने के लिए तैयार हैं
उनका यह कथन खास मायने रखता है क्योंकि पूर्व में अमेरिका की कुछ एजेंसियों पर चुनाव में हस्तक्षेप के आरोप भी लगते रहे हैं। प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि खेती सिर्फ फसल की नहीं होती है, खेती जिंदगी होती है।

