अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा, PM Modi और अमित शाह लेंगे चर्चा में हिस्सा

On: July 29, 2025 10:56 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi : संसद में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई। आज भी उस मुद्दे पर सदन में चर्चा होगी। दोनों सदनों इस मुद्दे पर 16-16 घंटे बहस होना तय हुआ। सोमवार को इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष की ओर से जबरदस्त वार-पलटवार देखने को मिला। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच लोकसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को समापन भाषण देंगे।

मन की बात में विज्ञान, खेल, विरासत और स्वच्छता की प्रेरक कहानियों पर PM Modi की चर्चा

 

PM Modi ने जयशंकर और राजनाथ सिंह के भाषणों को सराहा

इससे पहले PM Modi ने सोमवार को लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के भाषणों की सराहना की जिसमें उन्होंने क्रमश: आपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत की वैश्विक पहुंच को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,”रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का एक उत्कृष्ट भाषण, जिसमें उन्होंने आपरेशन ¨सदूर में भारत के सुरक्षा तंत्र की सफलता और हमारे सशस्त्र बलों के साहस पर एक गहन दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।”

जयशंकर के भाषण की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा,”विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर जी का भाषण उत्कृष्ट था। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खतरे से लड़ने के भारत के दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से सुना।”

पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब किया: जयशंकर
सदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की मीटिंग से लेकर पाकिस्तानी दूतावास के सदस्यों को पर्सन ऑफ नॉन ग्रेटा घोषित किए जाने तक, सरकार के कदम गिनाए। उन्होंने कहा कि दूतावासों को ब्रीफिंग देने के साथ ही मीडिया में भी यह जानकारी दी गई कि भारत को अपने नागरिकों की रक्षा का अधिकार है।

PM Modi ने कहा, “पाकिस्तान सुरक्षा काउंसिल का सदस्य है, हम नहीं हैं। हमने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के बारे में बताया। हमारी रेड लाइन पार कर गई, तब हमें सख्त कदम उठाने पड़े। हमने दुनिया के सामने पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब किया। सिक्योरिटी काउंसिल में पाकिस्तान समेत केवल तीन देशों ने ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया। यूएन के 193 में से तीन सदस्यों ने ही इस ऑपरेशन का विरोध किया।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!