अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi ने तमिलनाडु में विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, बोले-विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता

On: July 27, 2025 8:50 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 4,800 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज कारगिल विजय दिवस है।

दुनिया में PM Modi का फिर से बजा डंका, सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर बरकरार

मैं सबसे पहले कारगिल के वीरों को नमन करता हूं और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज मैं 4,800 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहा हूं। इनमें हवाई अड्डों, राजमार्गों, बंदरगाहों और रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं के साथ-साथ बिजली क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल भी शामिल हैं।

मैं इन तमाम महत्वपूर्ण विकास के कामों के लिए तमिलनाडु के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। बुनियादी ढांचा और ऊर्जा किसी भी राज्य के विकास की रीढ़ हैं। इन 11 वर्षों में ऊर्जा और बुनियादी ढांचे पर हमारा ध्यान तमिलनाडु के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और समर्पण को दर्शाता है।

आज थूथुकुडी हवाई अड्डे पर नए उन्नत टर्मिनल का उद्घाटन इस दिशा में एक और बड़ा कदम है। 450 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित यह टर्मिनल अब सालाना 20 लाख से ज्यादा यात्रियों की सुविधा प्रदान कर सकेगा, जबकि पहले इसकी वार्षिक क्षमता केवल तीन लाख यात्रियों की थी।

PM Modi ने कहा कि आज हमने तमिलनाडु में दो प्रमुख सड़क परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित की है। लगभग 2,500 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ये सड़कें दो प्रमुख विकास क्षेत्रों को चेन्नई से जोड़ेंगी। इन सड़कों के कारण डेल्टा जिलों और चेन्नई के बीच संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा।

PM Modi ने आगे कहा कि तमिलनाडु और तूतीकोरिन की धरती और यहां के लोगों ने सदियों से एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दिया है। इस धरती ने ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को जन्म दिया, जिन्होंने एक स्वतंत्र और शक्तिशाली भारत की कल्पना की। इसी धरती ने वीओ चिदंबरम पिल्लई जैसे दूरदर्शी लोगों को जन्म दिया।

औपनिवेशिक शासन के दौर में भी उन्होंने समुद्र के रास्ते व्यापार की ताकत को समझा। उन्होंने भारतीय जलक्षेत्र में स्वदेशी जहाज उतारकर अंग्रेजों को चुनौती दी। पिछले साल मैंने बिल गेट्स को थूथुकुडी के प्रसिद्ध मोती उपहार में दिए थे। उन्हें वे मोती बहुत पसंद आए। इस क्षेत्र के मोती कभी दुनिया भर में भारत की आर्थिक शक्ति का प्रतीक माने जाते थे।

PM Modi ने आगे कहा कि महाकवि श्री सुब्रमण्यम भरतियार का जन्म भी इसी महान भूमि पर हुआ था। उनका न केवल थूथुकुडी से गहरा नाता था, बल्कि मेरे संसदीय क्षेत्र काशी से भी उतना ही गहरा नाता था। काशी-तमिल संगमम जैसी पहलों के माध्यम से हम अपनी साझा सांस्कृतिक विरासत को निरंतर सुदृढ़ कर रहे हैं।

PM Modi महाकवि श्री सुब्रमण्यम भरतियार का जन्म भी इसी महान भूमि पर हुआ था

आज भारत सरकार का मेक इन इंडिया और मिशन मैन्युफेक्चरिंग पर बहुत जोर है। आप सभी ने अभी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मेक इन इंडिया की ताकत देखी है। आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने में मेड इन इंडिया हथियारों की बड़ी भूमिका रही है। भारत में बने हथियार आज भी आतंक के आकाओं की नींद उड़ाए हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!