कूचबिहार। PM Modi की अलीपुरद्वार में आयोजित जनसभा में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर गुरुवार को कई जगहों पर हमला किया गया। दिनहाटा के विभिन्न इलाकों से रवाना हो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों को कई जगहों पर रोका गया। ॉ
PM Modi ने बिहार यात्रा का पूरा किया अर्धशतक, डिप्टी सीएम बोले : उनके मन में बसता है बिहार
वाहनों में तोड़फोड़ की गई और कार्यकर्ताओं को पीटा गया। इसमें दर्जनभर से अधिक भाजपा समर्थक घायल हो गए हैं। उनको विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह घटना बंगाल में कूचबिहार जिले के दिनहाटा में हुई है।
PM Modi : भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों को कई जगहों पर रोका गया
भाजपा समर्थक बस से अलीपुरद्वार जा रहे थे तो काफी संख्या में लोगों ने बस पर हमला कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता जान बचाकर भागे और शहर में पार्टी नेता अजय राय के घर में शरण ली। वहां भी उन पर हमला किया गया। भाजपा ने घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है।

