अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pilibhit में राम मय हुईं शहर की सड़कें, डॉ आस्था अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका ने निकाली रथयात्रा

On: January 20, 2024 9:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Pilibhit । 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में डॉक्टर आस्था अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में भव्य रथ यात्रा निकाली गई।

यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा० हरीश रौतेला ने पूजन और झंडी दिखाकर किया। Pilibhit नगर पालिका परिषद द्वारा निकाली गई रथयात्रा में भगवान श्री राम माता जानकी, लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न हनुमान जी और महर्षि वाल्मीकि की झांकी सजी हुई साथ में चल रही थी। भजन कीर्तन पार्टी द्वारा सुंदर भजन रास्ते पर गाये जा रहे थे। Vivo के इस 5G स्मार्टफोन ने मचाया मार्किट में धमाल, जानिए फीचर्स

नगर पालिका Pilibhit अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल और तमाम सभासद यात्रा में भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए और भजन गाते हुए चल रहे थे।

Pilibhit में राम मय हुईं शहर की सड़कें, डॉ आस्था अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका ने निकाली रथयात्रा
Pilibhit में डॉ आस्था अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका ने निकाली रथयात्रा

 

विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई। जगह-जगह पर महिलाओं ने भगवान श्री राम की आरती भी उतारी। शोभायात्रा गांधी स्टेडियम से शुरू होकर थाना सुनगढ़ी, नई बस्ती चौराहा, कला मंदिर, लेखराज चौराहा, गीता मंदिर रोड, लोहा मंडी, बरेली दरवाजा, जेपी रोड, पुरानी तहसील, लाल रोड, देश नगर मठिया, यशवंतरी मंदिर, नकटा दाना चौराहा तक निकाली गई।

Pilibhit  पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने बताया कि कल शनिवार दोपहर 12 बजे यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर निकाली जाएगी। रथयात्रा में रतना शुक्ला, साकेत सक्सेना, राजेंद्र भारती, विपिन त्यागी, सुरेश लोधी, मनोज मिश्रा, अवतार सिंह मोनू, राशिद हुसैन, शिखा वर्मा, शिवम श्रीवास्तव, गोकुल मौर्य, बसंदीप मिश्रा आदि सभी सभासद एवं सैकड़ो श्रद्धालुओं मौजूद रहे।

 

योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!