अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रधानमंत्री मोदी के विचार राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं : Phanindranath Sharma

On: July 24, 2025 8:51 PM
Follow Us:
Phanindranath Sharma
---Advertisement---

चंडीगढ़। Phanindranath Sharma : संगठनात्मक मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में बीजेपी कार्यालय गुरुकमल में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात और एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई।

Chief Minister Bhajanlal Sharma की किसानों को सौगात : भूमि मुआवजे की संशोधित नीति को मंजूरी

संगठन मंत्री Phanindranath Sharma ने वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक नरेंद्र भारतीय, एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक राज कुमार कटारिया ने भी बैठक को संबोधित किया।

संगठन मंत्री Phanindranath Sharma ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है। देशहित की भावना से भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी के कार्यों के साथ-साथ मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। शर्मा ने कहा कि सभी मंडलों, बूथों और शक्ति केंद्रों पर नियमित बैठकें होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम को 100 प्रतिशत बूथों पर सुनने का संकल्प लें।

Phanindranath Sharma ने कार्यकर्ताओं की तारीफ की और कहा कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के कारण हरियाणा मन की बात कार्यक्रम को सुनने में देश में नंबर-1 पर है। संगठन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मन की बात से हमेशा नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत करने का काम करें।

मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक नरेंद्र भारतीय ने कहा कि पीएम मोदी का लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम में हर बार कुछ नया सीखने को मिलता है, जिससे आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का बोध बढ़ता है। उन्होंने कहा कि यह संवाद हमें एकजुट कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प देता है।

वहीं एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक राज कुमार कटारिया ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के विभिन्न राज्यों में रहने वाले विविध संस्कृतियों के लोगों को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत एक ऐसा विचार है जो विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समझ को प्रोत्साहित करके भारत के अंदर एकता लाने का प्रयास करता है।

Phanindranath Sharma भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है

जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता संगठन द्वारा दिए गए हर कार्य को मिशन की तरह पूरा करते हैं। मन की बात कार्यक्रम को सुनने में गुरुग्राम जिला पूरे हरियाणा में पहले स्थान पर है और आगे भी रहेगा। बैठक में प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला महामंत्री अजीत यादव, जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष रामबीर भाटी, जिला उपाघ्यक्ष जयवीर यादव, जिला मीडिया प्रभारी हितैष चौधरी सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply