अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Patna में अंधाधुंध फायरिंग, घर में घुसे बदमाश, पुलिस ऑपरेशन जारी

On: February 19, 2025 10:08 AM
Follow Us:
Patna
---Advertisement---

Patna कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ में चार अपराधियों फायरिंग करते हुए पास के एक मकान में घुस गए। इलाके में अपराधियों और पुलिस के बीच मंगलवार दोपहर मुठभेड़ हो गई। मौके पर एसटीएफ समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। इसके बाद खुद को घिरता देख अपराधी एक घर में घुस गए।

Father’s sacrifice, son’s passion: The story of Nitish Reddy

 

 

 

 

Patna पुलिस पर कई राउंड फायरिंग किए

जानकारी के मुताबिक एक निजी मकान से अपराधियों ने पिस्टल से Patna पुलिस पर कई राउंड फायरिंग किए। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने पूरे मकान को घेर लिया और हथियार से लैस कमांडो और पुलिस के जवानों ने अपराधियों को घेरकर सरेंडर करने के लिए कहा। सूचना के बाद हथियार से लैस कमांडो की टीम भी पहुंची। उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ बिल्डिंग में प्रवेश किया। Patna के एसएसपी अवकाश कुमार भी मौके पर पहुंचे। साथ ही कई अन्य बड़े अधिकारी और पुलिस की टीम हालात को नियंत्रित करने में लगी रही। अपराधियों के घर में घुस जाने के बाद पुलिस भी काफी सतर्क हो गई, ताकि रिहायशी इलाका होने की वजह से आम लोगों को कोई नुकसान ना हो और किसी भी बड़े एक्शन से पहले अपराधियों को दबोच लिया जाए। पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। तीन से चार अपराधियों के छिपे होने की बात कही जा रही है। घर से जुड़े सभी गलियों की पुलिस ने घेराबंदी कर दी है, ताकि अपराधी कहीं से भी भागने ना पाएं। साथ ही सभी मुहाने पर पुलिसकर्मी हथियार के साथ तैनात हैं। फिलहाल दो अपराधियों के गिरफ्तार होने की जानकारी मिली है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!