अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Panjab News:तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसानों ने अब चंडीगढ़ सीमा पर डेरा डाला

On: November 27, 2023 8:27 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Panjab News केंद्र सरकार ने भी दिल्ली में आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज केस अभी तक रद्द नहीं किए हैं।

Panjab News  तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन के बाद पंजाब और हरियाणा के किसानों ने अब चंडीगढ़ सीमा पर डेरा डाल दिया है। इससे पहले पंजाब के जालंधर में किसान संगठनों ने दिल्ली.जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलमार्ग को बाधित कर दिया था। हालांकि सीएम भगवंत मान के साथ बैठक के बाद किसानों ने जालंधर से अपना धरना हटा लिया। अब किसानों ने चंडीगढ़ कूच किया है। चंडीगढ़ में 26 से 28 नंवबर तक किसानों का प्रदर्शन चलेगा।

 

 

 

Panjab News पंजाब के किसानों ने मोहाली में डेरा जमाया है

Panjab News
Panjab News

वहीं हरियाणा के किसानों ने पंचकूला को अपना ठिकाना बनाया है। यहां से किसान चंडीगढ़ में प्रवेश करेंगे। हालांकि चंडीगढ़ सीमा पर भारी संख्या में पुलिस रैपिड एक्शन फोर्स और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। पंजाब के किसान सीएम आवास और राजभवन तक कूच का एलान भी कर चुके हैं। किसान संगठन पूरी तैयारी के साथ पहुंचे हैं।

 

 

Panjab News चंडीगढ़ पंचकूला और मोहाली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है।

चप्पे.चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। चंडीगढ़.मोहाली सीमा पर पंजाब पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं। चंडीगढ़ सीमा पर यूटी पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। वाटर कैननए आंसू गैस और दंगा विरोधी टीम की विशेष तैनाती है। पुलिस की विशेष टुकड़ियां भी मौजूद हैं। पंचकूला में 10 कंपनियों के 900 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ये कंपनियां अंबालाए कुरुक्षेत्र और रोहतक से मंगवाई गईं हैं। 12 स्थानों पर पुलिस ने नाके लगाए हैं। सभी नाकों पर पुलिस का तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा है।

 

 

Panjab News हरियाणा के किसान पंचकूला में तीन दिन का महापड़ाव करेंगे।

Panjab News
Panjab News

किसानों के साथ कर्मचारियों ने भी अपनी ताकत झोंक दी है। किसानों को केंद्रीय ट्रेड यूनियन और कर्मचारी फेडरेशन का साथ मिला है। उधरए पंचकूला के सभी चौक चौराहों पर पुलिस तैनात की गई है। सेक्टर.5 ग्राउंड में किसान और कर्मचारी एकजुट होने लगे हैं। करीब 500 किसान पंचकूला पहुंच चुके हैं।

 

Panjab News:पंजाब में पराली जलाने को लेकर 900 से अधिक किसानों पर FIR दर्ज

भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के प्रेस सचिव रणबीर सिंह ने राज्य और केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में हुई बैठक में गन्ना मूल्य बढ़ाने का फैसला किया गया लेकिन सीएम अब भी टालमटोल कर रहे हैं। उधर केंद्र सरकार ने भी दिल्ली में आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज केस अभी तक रद्द नहीं किए हैं। 27 नवंबर को किसान बैठक करेंगे। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। रणबीर सिंह ने बताया कि किसान दो महीने का राशन लेकर पहुंचे हैं। जरूरत पड़ने पर लंबे समय तक डटे रहेंगे।

 

 

Kisan Credit Card Yojana 2023: Kisan Credit Card के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?पूरी जानकारी हिंदी में

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!