अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

OnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE 3 दमदार फीचर्स के साथ आज होंगे लांच

On: July 5, 2023 10:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---

हर मोबाइल कंपनी अपने आपको आगे रखने के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लांच करती रहती है OnePlus Nord Summer Launch इवेंट आज 5 जुलाई को भारत में शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसमें OnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन व OnePlus Nord Buds 2r लॉन्च होंगे।

 

 

आज होगा दमदार फीचर्स के साथ होगा लांच

आपको बताते चले कि OnePlus कंपनी आज 5 जुलाई को अपना Nord Summer Launch इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी कई डिवाइस को लॉन्च करेगी। इन डिवाइस की लिस्ट में OnePlus Nord 3, OnePlus Nord CE 3 और OnePlus Nord Buds 2r शामिल हैं। वनप्लस नॉर्ड 3 की बात करें, तो यह साल 2021 में लॉन्च हुए OnePlus Nord 2 का सक्सेसर होगा। वहीं, वनप्लस नॉर्ड सीई 3 फोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 2 का अपग्रेड वर्जन होगा।

 

 

ये भी पढ़े – स्मार्टफोन

 

 

जानिए क्या है India launch time

अगर हम लांच की टाइमिंग की बात करें तो OnePlus Nord Summer Launch इवेंट आज 5 जुलाई को भारत में शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसमें OnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन व OnePlus Nord Buds 2r लॉन्च होंगे। इस इवेंट को वर्चुअली आयोजित किया जाने वाला है, जिसका लाइवस्ट्रीम आप कंपनी ने Youtube चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा, आप नीचे इम्बेड वीडियो में लॉन्च को लाइव देख सकते हैं।

 

 

OnePlus Nord 3

क्या हो सकते है प्राइस

लीक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि OnePlus Nord 3 की कीमत भारत में 32,999 रुपये से शुरू होगी, जिसमें फोन का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल मिलेगा। इसका एक 16GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल भी मिलेगा, जिसकी कीमत 36,999 रुपये होगी। OnePlus Nord CE 3 को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 25,000 रुपये के आसपास होगी। इन सभी डिवाइस की सेल OnePlus India और Amazon पर उपलब्ध होगी। सेल डेट और सटिक कीमतों की जानकारी लॉन्च के दौरान रिवील कर दी जाएगी।

OnePlus Nord 3

Read More : जानिए क्या हुआ जब लड़की ने फेमस होने के लिये बीच बाजार बनाई रील

 

 

जानिए क्या क्या है फीचर्स

अगर हम इसके फीचर्स की बात करें तो इससे पहले साइट के जरिए OnePlus Nord 3 5G स्मार्टफोन के कई प्रमुख फीचर्स कंफर्म हो गए हैं। कंपनी ने खुलासा किया है कि वनप्लस नॉर्ड 3 फोन में 6.74 का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। साथ ही इसमें 16GB तक RAM मिलेगी। फोन में दो कलर ऑप्शन मिलेंगे, जो होंगे Tempest Gray और Misty Green। इसके अलावा, कंपनी ने कंफर्म किया है कि वनप्लस नॉर्ड 3 5जी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!