अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हर पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मददगार बनें कार्यकर्ता : Om Prakash Dhankhar

On: August 25, 2025 3:36 PM
Follow Us:
Om Prakash Dhankhar
---Advertisement---

झज्जर। Om Prakash Dhankhar : केंद्र में मोदी सरकार और हरियाणा में नायब सरकार अंत्योदय की भावना से जनसेवा के उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। समाज के हर वर्ग की देश – प्रदेश के विकास में बराबर की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वह यह सुनिश्चित करें कि अपने अपने क्षेत्र में हर पात्र नागरिक को मोदी और नायब सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : Om Prakash Dhankhar

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने एम आर हसनपुर स्कूल में आयोजित बादली विधानसभा मंडल कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की पहचान देश और समाज सेवा से होती है।

आप सभी यह निश्चय कर लें कि आगामी सेवा पखवाड़े में अपने अपने क्षेत्र में सरकार की योजनाओ के लाभ से वंचित रहे हर पात्र नागरिक को योजनाओं का लाभ दिलवाने में मददगार बनेंगे। पात्र नागरिक को योजना का लाभ मिलने से उसका विश्वास आपके प्रति , भाजपा के प्रति और भाजपा की मोदी नायब सरकार के प्रति और बढ़ेगा। नागरिकों के विश्वास से ही भाजपा संगठन और मजबूत होगा।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा Om Prakash Dhankhar

राष्ट्रीय सचिव Om Prakash Dhankhar ने बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि अगला पखवाड़ा बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसमें 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस है, 25 सितंबर को पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती और दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती है।

इस पखवाड़े को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी । इस पखवाड़े के दौरान पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रमों को समारोह के रूप में आयोजित करेंगे । इस दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, खेल प्रतियोगिताएं, वोकल फॉर लोकल,खादी की खरीद, पात्र लोगों के आयुष्मान, हैप्पी कार्ड बनवाना सहित अलग अलग प्रकार की 14 गतिविधियां होंगी।

 

सभी कार्यकर्ता इन आयोजनों में बढ़-चढक़र भागीदारी करेंगे। बैठक में पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया। मंडल कार्यकारिणी बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष विकास बाल्मिकी और दादरी जिला प्रभारी महेश चौहान ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । सरल ऐप पर अपना प्रोफाइल अपलोड करने सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!